जमशेदपुर: गोविंदपुर से 81 वर्षीय बुजुर्ग युगेश्वर झा लापता, मानसिक स्थिति खराब
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर से 81 वर्षीय बुजुर्ग युगेश्वर झा 26 मई 2026 से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, वे सुबह लगभग 4:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया।
JSRnews.com | Local | 28 May 2026
परिवार ने बताया कि युगेश्वर झा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनकी याददाश्त कमजोर होने की वजह से वह अक्सर भ्रमित रहते हैं। इस कारण उनके लापता होने से परिवार में गहरा चिंता का माहौल है। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई खबर नहीं मिली है।
बुजुर्ग की पहचान
युगेश्वर झा की लंबाई लगभग 5 फीट 10 इंच है, रंग सांवला है। घर से निकलते समय उन्होंने गुलाबी रंग की शर्ट, काला पैंट और काले जूते पहने थे। परिवार ने सभी से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं युगेश्वर झा दिखाई दें या उनके बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत परिवार या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।
परिजन कर रहे सहयोग की अपील
परिवार ने बताया कि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है। आप अगर कोई सूचना प्राप्त करें तो नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर तुरंत जानकारी दें।
संपर्क विवरण
- पता: मकान संख्या 169/2/4, डबल रूम, छोटा गोविंदपुर सब्जी मंडी, जमशेदपुर – 831015
- संपर्क नंबर: निरंजन झा – 8092655819
हम भी झारखंड के नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति की खोज में सहयोग करें, ताकि वह जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।


