🔔 JSRnews पर सूचनाएं पाएं — सबसे पहले खबर आप तक
| 🕐 --:--:-- --

गिरिडीह में बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा, जुड़वां बहनों को बचाया

Jब
JSRNews ब्यूरो
| 📅 | ⏰ 3 दिन पहले | 🕐 1 min read

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बोडो इलाके में छापेमारी कर दो नाबालिग जुड़वां बहनों को बंधक बनाई गई स्थिति से सुरक्षित मुक्त कराया। इस रैकेट का संचालन करने वाली महिला मास्टरमाइंड को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया से गिरफ्तार किया गया है।

📰 Crime

JSRnews.com  |  Crime  |  27 May 2026

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ग्रामीण इलाकों की गरीब लड़कियों को झांसा देकर शहर में नौकरी दिलाने का झांसा देती थी। इसके बाद लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन इस अमानवीय धंधे में शामिल किया जाता था। यह काला कारोबार तब पकड़ा गया जब पीड़ित लड़कियों ने पुलिस से मदद मांगी।

मुक्त कराई गई जुड़वां बहनों ने बताया कि वे 15 दिनों से बोडो इलाके के किराए के कमरे में कैद थीं। नौकरी का लालच देकर गिरिडीह लाया गया था और यहां आकर उनसे जबरन अश्लील कार्य करवाए गए। विरोध करने पर आरोपी महिला गालियां देती और घर लौटने नहीं देती थी। मंगलवार को घर जाने की जिद करने पर उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया, तब दोनों बहनों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल बोडो इलाके में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी महिला भाग गई, लेकिन बाद में सिरसिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला शातिर तरीके से किराए के अलग-अलग कमरों के जरिए यह काला धंधा चलाती थी और शक होने पर अपना ठिकाना बदल लेती थी।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस रैकेट में कई अन्य लड़कियों को भी नौकरी का झांसा देकर जबरदस्ती रखा जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पचंबा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पीड़ित लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह कार्रवाई गिरिडीह में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और पुलिस के इस कदम से इलाके में ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर रखने का संकेत मिलता है।

Jब
Author
JSRNews ब्यूरो
JSRNews ब्यूरो JSRnews.com की टीम के सदस्य हैं। जमशेदपुर और झारखंड की ताज़ा खबरें, स्थानीय मुद्दे और विकास की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ।
📍 स्थानीय खेल