🔔 JSRnews पर सूचनाएं पाएं — सबसे पहले खबर आप तक
| 🕐 --:--:-- --

चांडिल कार्यालय में कपाली उपाध्यक्ष का जोरदार प्रदर्शन, ₹300 करोड़ के घोटाले का आरोप

Jब
JSRNews ब्यूरो
| 📅 | ⏰ 2 दिन पहले | 🕐 1 min read | 👁️ 1 views

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने समर्थकों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजी टू मामले में भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

📰 Politics

JSRnews.com  |  Politics  |  28 May 2026

धरने के दौरान "भ्रष्टाचार बंद करो", "पंजी टू घोटाले की जांच करो" और "रिपोर्ट सार्वजनिक करो" जैसे नारों से अंचल कार्यालय गूंज उठा। मोहम्मद शाबान ने बताया कि जमीन से जुड़े पंजी टू दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर 300 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया गया है, जिसका असर सरकार के राजस्व पर भारी पड़ा है।

सिंटू ने कहा कि पिछले दस दिनों से संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट और दस्तावेज मांगने के बावजूद कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कपाली उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से वर्ष 2015 से 2017 तक भाजपा के शासनकाल में हुए इस बड़े घोटाले का जिक्र करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन में शामिल समर्थकों ने भी प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया और जल्द कार्रवाई की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद शाबान ने अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो को एक आवेदन सौंपा जिसमें पंजी टू मामले की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की मांग की गई।

अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों की जांच जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन पूरी जांच प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर चांडिल में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है और सबकी निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट के सार्वजनिक होने पर टिकी हैं।

Jब
Author
JSRNews ब्यूरो
JSRNews ब्यूरो JSRnews.com की टीम के सदस्य हैं। जमशेदपुर और झारखंड की ताज़ा खबरें, स्थानीय मुद्दे और विकास की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ।
📍 स्थानीय खेल