एशियाई खेल चयन ट्रायल के लिए रवाना हुए झारखंड के तीन पहलवान
झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का पल है क्योंकि राज्य के तीन प्रमुख पहलवान एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए रांची से निकल पड़े हैं। यह पहली बार हुआ है जब झारखंड के तीन खिलाड़ी एक साथ वरिष्ठ स्तर के इस प्रतिष्ठित चयन ट्रायल में चयनित हुए हैं, जिससे राज्य के खेल जगत में खुशी और उमंग की लहर दौड़ गई है।
JSRnews.com | Sports | 28 May 2026
रिया कुमारी, अमित गोप और अभिषेक कुमार वे तीन पहलवान हैं जो दिल्ली एवं लखनऊ में आयोजित होने वाले इस चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान रिया कुमारी उत्कृष्टता केंद्र से ताल्लुक रखती हैं, वहीं अभिषेक कुमार ग्रीको रोमन शैली के 60 किलोग्राम वर्ग में उतरेगे, जो कि वे भी उत्कृष्टता केंद्र से जुड़े हैं। अमित गोप इस बार रांची का प्रतिनिधित्व करते हुए 77 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगे।
इन चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारत की ओर से एशियाई खेल 2026 में भाग लेने का मौका पाएंगे, जो उनके लिए करियर का बड़ा मोड़ साबित होगा।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने कहा है कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत बल्कि खेल विभाग, झारखंड सरकार और खेल संस्थाओं के निरंतर सहयोग का भी परिणाम है। इस उपलब्धि ने पूरे राज्य के खेल समुदाय में उत्साह बढ़ा दिया है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
ट्रायल के लिए रवाना होने के मौके पर खिलाड़ी को झारखंड खेल विभाग और कुश्ती संघ के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ज़िशान क़मर और विभिन्न प्रशिक्षक इस अवसर पर मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई और उनका हौसला बढ़ाया।
इस सफलता से स्पष्ट होता है कि झारखंड ने कुश्ती के क्षेत्र में अपना मजबूत मुकाम बनाया है और आने वाले समय में भी यह राज्य खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
